जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
चिकित्सा शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री डाॅ. साधौ ने किया ध्वजारोहण
खण्डवा 15 अगस्त, 2019 - जिलेे में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्ण उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम खंडवा के पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउण्ड में हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेष की चिकित्सा शिक्षा एवं संस्कृति विभाग की मंत्री डाॅ. विजयलक्ष्मी साधौ ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल व पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिवदयाल सिंह के साथ परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। मंत्री डाॅ. साधौ ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के संदेश का वाचन किया। उन्होंने इस दौरान रंग बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत मंे सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को पुरूस्कृत व सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, महापौर श्री सुभाष कोठारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हसीना बाई भाटे, मुख्य वनसंरक्षक श्री एस.एस. रावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री राजेश जैन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ओंकार पटेल व श्री इंदल सिंह पंवार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या मंे स्कूली विद्यार्थी व अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
आज आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम में आयोजित आकर्षक परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री राहुल देवलिया ने किया। सीनियर वर्ग में परेड में प्रथम पुरूस्कार एस.एन. काॅलेज के बाॅयज एनसीसी दल, द्वितीय पुरूस्कार विशेष सशस्त्र बल की प्लाटून को तथा तृतीय पुरूस्कार एस.एन. काॅलेज के एनसीसी गल्र्स प्लाटून को दिया गया। जूनियर वर्ग में प्रथम पुरूस्कार सेंट जोसेफ स्कूल के एनसीसी गल्र्स के दल को, द्वितीय पुरूस्कार सेंट जोसेफ स्कूल एनसीसी बाॅयज को तथा तृतीय पुरूस्कार सोफिया कान्वेट स्कूल के स्काउट दल को दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम पुरूस्कार सेंट जोसेफ स्कूल की प्रस्तुति को, द्वितीय पुरूस्कार शासकीय कन्या उ.मा.वि. सूरज कुण्ड के विद्यार्थियों की प्रस्तुति को तथा तृतीय पुरूस्कार हाॅलीस्प्रिट स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुति को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोशी एवं श्रीमती कल्पना दुबे ने किया।
मेधावी विद्यार्थी व खिलाड़ी हुए पुरूस्कृत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री डाॅ. साधौ ने कक्षा 12वीं की मेरिट में स्थान पाने वाले शासकीय बालक उ.मा.वि. हरसूद के विद्यार्थी श्री संस्कार शुक्ला , सेंट जोंस स्कूल के छात्र रोहन दुगाया ,ें स्काॅलर डेन स्कूल के छात्र श्री राघव मित्तल , साक्षी राठौर , आकाश मालवीय, अंकित साल्वे, प्रांची तंवर, अनुष्का, वंशिष्का, आयशा व श्री सिद्रा सिद्दिकी को सम्मानित किया। उन्होंने इसके अलावा हाईस्कूल परीक्षा की मेरिट में प्रमुख स्थान पाने वाले विद्यार्थी छात्रा महक , अभिषेक मीणा , प्रखर राठौर व सरस्वती उ.मा.वि. खण्डवा की छात्रा महक अवतानी , सरस्वती शिशु मंदिर वैकुण्ठ नगर के छात्र आदित्य कपिल , सेंट स्टिफन स्कूल छनेरा की छात्रा अदिति जैन , अभिनव पब्लिक स्कूल की छात्रा सलोनी लोवंशी व अभिषेक कुमरावत तथा खालवा के शासकीय हाईस्कूल के विद्यार्थी अमन को भी सम्मानित किया।
No comments:
Post a Comment