पंधाना क्षेत्र में कार्यकर्ता के 12, सहायिका के 7 व मिनी कार्यकर्ता के 4 पद रिक्त
पंधाना के परियोजना कार्यालय में 26 अगस्त तक जमा करें आवेदन
खण्डवा 14 अगस्त, 2019 - एकीकृत बाल विकास परियोजना पंधाना ग्रामीण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 12 रिक्त पदों एवं सहायिका के लिए 7 रिक्त पद व मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 4 पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। ये आवेदन 26 अगस्त तक परियोजना कार्यालय पंधाना के कार्यालय में प्रस्तुत किये जा सकते है। जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता के पद रिक्त है, उनमें ग्राम उमरदा, बलवाड़ा के हनुमानपुरा, नहारमाल, गरणगांव, सिंगोट, भगवानपुरा, गुजरीखेडा, भूतनीखेडा, गोंडवाडी के हरिओमढाना, पंधाना क्रमांक 6, आरूद क्रमांक 7 व धनोरा शामिल है। जबकि सहायिका के 7 पद जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों में रिक्त है, उनमें सिंगोट क्रमांक 3, भगवानपुरा, आरूद क्रमांक 1, शाहपुरा के कुदाल्दा, चिचखेड़ा, कालपाठ व छनेरा क्रमांक 3 आंगनवाड़ी केन्द्र शामिल है। इसी तरह मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों में रिक्त है उनमें गोनाबेड़ा, भूतनीखेड़ा, कालंका के खारीफालिया व भीलखेड़ी के पारदीटांडा शामिल है।
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना पंधाना ने बताया कि आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते है तथा कार्य दिवसों में कार्यालय में जमा कराये जा सकते है। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, मूल निवासी, जाति प्रमाण पत्र, आदि की छायाप्रति संलग्न करना होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय पंधाना के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम 12 वी कक्षा पास होना आवश्यक है। जबकि सहायिका के लिए न्यूनतम 5 वीं कक्षा पास होना आवष्यक है। कार्यकर्ता को कुल 10000 रू. प्रतिमाह मानदेय एवं सहायिका को कुल 5000 रू. प्रतिमाह मानदेय, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को मानदेय के रूप में 5750 रू. प्रतिमाह दिये जायेंगे।
No comments:
Post a Comment