इंदिरा सागर बांध का जल स्तर हुआ 260.80 मी., 4 गेट आधे आधे मीटर खोले गए
खण्डवा 16 अगस्त, 2019 - लगातार वर्षा के कारण नर्मदा नदी के केचमेंट एरिया में हो रही लगातार वृद्धि के कारण ओंकारेश्वर एवं इंदिरा सागर जलाशय में वर्षा के जल की आवक में वृद्धि हो रही है। इंदिरा सागर बांध का अधिकतम जल स्तर 262.13 मीटर है। गुरूवार दोपहर तक इस बांध का जल स्तर 260.80 मीटर हो चुका है। प्रभारी अधिकारी बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ इंदिरा सागर पावर स्टेशन से प्राप्त सूचना के अनुसार इंदिरा सागर बांध के 4 गेट आधा आधा मीटर खोले गए है। साथ ही 8 टरबाइन मशीनों से 1840 क्यूमेक्स जल निकासी की जा रही है। साथ ही 4 गेट आधा आधा मीटर खोलकर 500 क्यूमेक्स पानी का निस्तार लगातार हो रहा है। एनएचडीसी खण्डवा के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओंकारेश्वर सागर बांध का वर्तमान में जल स्तर 192.56 मीटर हो चुका है।
No comments:
Post a Comment