AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 11 January 2019

शिक्षकों व विद्यार्थियों को मिजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के बारे में बताया

शिक्षकों व विद्यार्थियों को मिजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के बारे में बताया

खण्डवा 11 जनवरी, 2019 - मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत 15 जनवरी से 28 फरवरी तक  9 माह से 15 वर्ष के सभी बच्चों को टीका लगाया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रतन खण्डेलवाल ने बताया किं जिले के सभी स्कूलों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता जाकर मीजल्स-रूबैला अभियान की जानकारी दी जा रही है और छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई जा रही है। इसी क्रम में जिला परिवार कल्याण अधिकारी डाॅ. एन.के. सेठिया शुक्रवार को खण्डवा शहर के शिक्षकों को इस विशेष टीकाकरण अभियान के संबंध में प्रशिक्षण देकर उन्हें शपथ दिलाई। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में भी मिजल्स रूबेला अभियान का प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया गया। इस दौरान डाॅ. अनिल तंतवार द्वारा शिक्षकों को मिजल्स रूबेला अभियान की विस्तार पूर्वक जानकारी देकर बच्चों को मिजल्स का टीका लगाने के लिए बच्चों के माता पिता को प्रेरित करने के लिए भी कहा है। साथ ही शिक्षक पालक की बैठक लेकर उन्हें जानकारी दी जाये। उल्लेखनीय है कि मिजल्स एक जानलेवा बीमारी है जिसमें ग्रसित होने पर बच्चों को दस्त रोग, निमोनिया, कुपोषण और अंधापन जैसे कई रोगों से ग्रषित हो जाता है एवं बच्चों की मृत्यु तक भी हो जाती है। इसी तरह रूबेला नामक बीमारी मुख्यतः 15 वर्ष तक के बच्चों में सर्वाधिक होती है इस बीमारी से बचने का एक ही उपाय है कि बच्चों को मिजल्स-रूबेला वैक्सीन का टीका लगवाया जावें । यह टीका पूर्ण रूप से निःशुल्क है जो अभियान दौरान सभी सरकारी एवं प्रायवेट स्कूलों और आंगवानी केन्द्रों पर दर्ज बच्चो  को लगाया जावेगा।

No comments:

Post a Comment