AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 11 January 2019

शेष रही उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

शेष रही उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

खण्डवा 11 जनवरी, 2019 - जिले के 7 विकासखण्डों की शेष रही उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायतो में मध्यप्रदेष सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेष 2015 में निहित प्रावधान के अधिन उचित मूल्य दुकान खोलने हेतु पात्र संस्थाओं से आवेदन पत्र आॅनलाईन आमंत्रित किए गए है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि पात्र संस्थाएं अपने आवेदन आॅनलाईन लिंक www.samagra.gov.in/www.food.mp.gov.in पर जाकर जमा कर सकते है। आवेदन हेतु पात्र संस्थाऐं मध्यप्रदेष सहकारी सोसायटी अधिनियम के अंतर्गत वर्गीकृत उपभोक्ता सोसायटी, विपणन सोसायटी, उत्पादक सोसायटी, संसाधन सोसायटी, बहु प्रयोजन सोसायटी, महिला स्व सहायता समूह एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति होगी। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक पात्र संस्थाएंे कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा खण्डवा में कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

No comments:

Post a Comment