जैविक कृषि उत्पादों के विक्रय के लिए अलग बाजार स्थापित किया जायेगा
खण्डवा 21 जनवरी, 2019 - कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने कहा है कि जिले में जैविक पद्धति से खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन उनकी हरसंभव मदद करेगा। उन्होंने उपंसचालक कृषि व उपसंचालक उद्यानिकी को निर्देश दिए कि ओर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को खण्डवा शहर में अपने कृषि उत्पादन बेचने के लिए कृषि विभाग या उद्यानिकी विभाग के कार्यालय परिसर में स्थान उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था विकसित की जाये कि ये किसान अपनी फसल खुद आकर बेचे और उन्हें फसल का बेहतर मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि सब्जी मण्डी या अनाज मण्डी में बिचोलिएं लाभ कमा लेंगे तथा इन किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिलेगा। इसके लिए जरूरी है कि ये किसान खुद अपने जैविक उत्पाद बाजार में आकर बेचे। कलेक्टर श्री गढ़पाले की मंशा के अनुरूप जैविक खेती करने वाले आधा दर्जन किसान अपना उत्पादन लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे, जहां उनका उत्पादन हाथो हाथ बिक गया। ये किसान अदरक, आलू, मिर्ची, पपीता, मशरूम व शहद जैसे उत्पाद लेकर आये थे। कलेक्टर श्री गढ़पाले एवं अन्य जिला अधिकारियों ने इन किसानों का उत्पादन हाथो हाथ खरीद लिया।
No comments:
Post a Comment