AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 22 January 2019

अनुसूचित जनजाति वर्ग की भूमि के प्रबन्धन के लिये राज्य स्तरीय समिति गठित

अनुसूचित जनजाति वर्ग की भूमि के प्रबन्धन के लिये राज्य स्तरीय समिति गठित

खण्डवा 22 जनवरी, 2019 - राज्य शासन ने अनुसूचित जनजाति वर्ग की भूमि का उनके हित में प्रबन्धन सुनिश्चित करने के लिये राज्य स्तरीय समिति गठित की है। जनजातीय कार्य मंत्री श्री ओमकार सिंह को समिति का अध्यक्ष और सांसद श्री कांतिलाल भूरिया को समिति का संयोजक मनोनीत किया गया है। यह समिति 30 दिन में प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और विधायक सर्वश्री कुंवर विजय शाह, पांचीलाल मेढ़ा, बिसाहू लाल सिंह और श्री सुनील उइके तथा अपर मुख्य सचिव वन तथा प्रमुख सचिव राजस्व को सदस्य बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment