AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 11 January 2019

मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना के संबंध में दिया जा रहा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना के संबंध में दिया जा रहा प्रशिक्षण

खण्डवा 11 जनवरी, 2019 - राज्य सरकार द्वारा फसल ऋणमाफी योजना स्वीकृत की गई है। इस योजना के तहत सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक तथा राष्ट्रीयकृत बैंक से फसल ऋण लेने वाले किसानों को अधिकतम 2 लाख रुपये की सीमा तक पात्रतानुसार लाभ दिया जाएगा। वे सभी किसान, जो 31 मार्च, 2018 की स्थिति में नियमित ऋण खाते में ऋण प्रदाता संस्था द्वारा प्रदाय फसल ऋण की बकाया राशि के रूप में दर्ज हैं तथा जिन किसानों पर 31 मार्च, 2018 में रेग्युलर आउटस्टेंडिंग लोन था और 12 दिसम्बर, 2018 तक जिन्होंने पूर्णतः अथवा आंशिक रूप से लोन चुका दिया है, उन्हें भी योजना का लाभ दिया जाएगा। 
उपसंचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि इस योजना का प्रशिक्षण सभी गांवों के पंचायत सचिवों तथा रोजगार सहायकों को दिया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को विकासखण्ड खण्डवा व छैगांवमाखन के पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को पुनासा, हरसूद व बलड़ी के पंचायत सचिवों तथा रोजगार सहायकों को इसी तरह का प्रशिक्षण दोपहर 12 बजे से दिया जायेगा, जबकि खालवा के पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों को प्रशिक्षण दोपहर 3 बजे से दिया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment