अवैध अतिक्रमण हटाया गया
खण्डवा 10 जुलाई, 2021 - शनिवार को जिला प्रशासन , पुलिस एवं वनबल के द्वारा सयुंक्त रूप से कार्यवाही करते हुए मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम खंडवा परियोजना मण्डल खंडवा इकाई पंचम के आरक्षित कक्ष क्र. 12 में अवैध रूप से निर्मित की गई 19 झोपडि़यां एवं लगभग 90 हैक्टर वन क्षेत्र में किये गए अतिक्रमण को विधिवत कार्यवाही करते हुए हटाया गया। संभागीय प्रबंधक परियोजना मण्डल श्री चरन सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई में लगभग 110 महिला एवं पुरुष पुलिस बल, वन बल 150, एस.ए.एफ 4 एवं लगभग 50 सुरक्षा श्रमिक तथा वन सुरक्षा समिति रोहिणी, जामन्या एवं सिर्रा के सदस्यों द्वारा भी अतिक्रमण हटाने में अहम भूमिका निभाई गई। कार्रवाई सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई एवं समस्त कार्यवाही की विधिवत वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। कुल 6 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया। अग्रिम कार्रवाई जारी है।



No comments:
Post a Comment