खण्डवा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर 16 जुलाई को खण्डवा आयेंगी
खण्डवा 15 जुलाई, 2021 - प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति व अध्यात्म विभाग की मंत्री एवं खण्डवा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर 16 जुलाई को खण्डवा आयेंगी तथा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर 16 जुलाई को प्रातः 11 बजे खण्डवा सर्किट हाउस आयेंगी तथा इसके बाद इंदिरा चौक एन.एन. कॉलेज के पास जनप्रतिनिधियों, मीसाबंदियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगी। इसके बाद रात्रि विश्राम कर प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर 17 जुलाई को प्रातः 11ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बैठक में शामिल होंगी। इसके बाद बुरहानपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
No comments:
Post a Comment