AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 15 July 2021

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरसूद व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोशनी का किया निरीक्षण

 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरसूद व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोशनी का किया निरीक्षण


खण्डवा 15 जुलाई, 2021 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने गुरूवार को विकासखंड खालवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोशनी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होेंने स्टोर, प्रसव कक्ष, ओपीडी एवं एन.आर.सी. का निरीक्षण कर बीएमओ डॉ. शैलेन्द्र कटारिया को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रवासियों का स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाना सुनिश्चित करें, पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध की जावे। साथ ही एन.आर.सी. में क्षमता अनुसार बच्चों को भर्ती किया जावें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौहान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरसूद का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। 

No comments:

Post a Comment