शनिवार व रविवार को ग्रीष्म कालीन मूंग की खरीदी बंद रहेगी
खण्डवा 16 जुलाई, 2021 - उप संचालक कृषि ने बताया है कि भोपाल एन.आई.सी. द्वारा शनिवार व रविवार को पोर्टल का मेंटेनेंस किये जाने के कारण खण्डवा जिले में ग्रीष्म कालीन मूंग की खरीदी हेतु एस.एम.एस. नहीं भेजे जायेगें। उन्होंने बताया कि इन दो दिनों में खरीदी का कार्य भी बंद रहेगा। उन्होंने बताया है कि जिन किसान भाईयों को उक्त दिनों में खरीदी हेतु एस.एम.एस. भेजे गये है, उन्हे पुनः एस.एम.एस. भेजे जायेगें।
No comments:
Post a Comment