AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 15 July 2021

लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऋण राशि उपलब्ध कराई जा रही हैं

 लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऋण राशि उपलब्ध कराई जा रही हैं

खण्डवा 15 जुलाई, 2021 - खंडवा जिले में लोगों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु पी.एम. स्वनिधि योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के तहत रूपये 10,000 की ऋण राशि उपलब्ध कराई जा रही है। यदि आवेदक अपनी किश्त का भुगतान समय पर करता है तो सरकार द्वारा ब्याज में राहत स्वरूप कुछ अंशदान भी दिया जा रहा है। अग्रणी जिला प्रबन्धक अधिकारी श्री अजय सक्सेना ने बताया कि समय पर ऋण राशि चुकाने वाले हितग्राहियों को पुनः इस योजना के तहत रूपये 20,000 की ऋण राशि उपलब्ध कराई जा रही है। इन योजनाओं का खंडवा जिले के लोगों द्वारा भरपूर लाभ उठाया गया है एवं अभी तक पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लगभग 4675 लोग एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के अंतर्गत लगभग 2483 लोग लाभ ले चुके है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के तहत अभी भी जरूरतमंद लोगों को ऋण प्रदान किया जा रहा है। अग्रणी जिला प्रबन्धक अधिकारी श्री सक्सेना ने बताया कि खंडवा जिले के लोगों को आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य है जिसके लिए हम प्रयासरत है।

No comments:

Post a Comment