14 जुलाई को जिले में 9 हजार से अधिक लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका
खण्डवा 14 जुलाई, 2021 - कोविड वैक्सिनेशन अभियान के तहत् 14 जुलाई को जिले में 9 हजार से अधिक नागरिकांे का वैक्सिनेशन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, सामाजिक संस्था, धर्मगुरू, स्वयंसेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिकों तथा गणमान्य नागरिक व अन्य विभागों के सहयोग से चलाये जा रहे इस अभियान में स्वंयसेवी संस्थायें व विभिन्न समाजों के प्रमुखों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवाओं कोविड वैक्सिनेशन उत्साह के साथ में करवा रहे है, साथ ही अपने परिजनों व समाजजनों को वैक्सिनेशन के लिये प्रेरित भी किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वैक्सिनेशन के माध्यम से हम कोरोना पर पूरी तरह विजय पा सकेंगे, कोई भी नागरिक कोविड का टीका लगाने से वंचित न रहे। ऐसे में सभी अपनी जिम्मेदारी और जागरूकता का परिचय दें। टीकाकरण को लेकर यदि कहीं छोटी-मोटी भ्रांति है तो उसे दूर करें और कोविड के खिलाफ लड़ाई में अपनी सक्रिय भूमिका निभायें। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने कहा है कि लोगों की सुगमता के लिये जिले में अधिकाधिक टीकाकरण केन्द्र बनाये जा रहे हैं, जनसहयोग से हमें टीकाकरण का शत प्रतिषत लक्ष्य हासिल करना है।


No comments:
Post a Comment