AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 14 July 2021

दावा आपत्ति 23 जुलाई तक आमंत्रित

 दावा आपत्ति 23 जुलाई तक आमंत्रित

खण्डवा 14 जुलाई, 2021 - एकीकत बाल विकास परियोजना , खण्डवा (ग्रामीण) अंतर्गत संलग्न सूची अनुसार आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आंमत्रित आवेदन पत्रों के मूल्याकंन पश्चात अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खण्डवा की अध्यक्षता में गठित चयन समिति की बैठक गत 9 जुलाई के अनुमोदन पश्चात् पात्र व अपात्र आवेदिकाओं की वरिष्ठता सूची के आधार पर अनन्तिम सूची जारी की जाती है। जिसका प्रदर्शन स्थानीय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, परियोजना अधिकारी , एकीकृत बाल विकास परियोजना खण्डवा ग्रामीण एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। इस अनन्तिम जारी सूची में किसी आवेदिका को किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति/दावा दर्ज कराना हो तो मय प्रमाण के इस सूची के जारी होने के 7 दिवस में 23 जुलाई तक शाम 5 बजे तक कार्यालय परियोजना अधिकारी, बाल विकास परियोजना खण्डवा ग्रामीण में लिखित रूप में अपनी आपत्ति/दावा दर्ज करा सकते है। निर्धारित दिनांक एवं समय के पश्चात् प्राप्त होने वाली आपत्ति/दावा पर कोई विचार नही किया जावेगा तथा अनन्तिम सूची को ही आपत्ति रहित मानते हुए वरिष्ठता क्रमानुसार चयनित आवेदिकाओं की (अंतिम सूची) जारी कर दी जावेगी।

No comments:

Post a Comment