AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 15 July 2021

जिला अस्पताल खण्डवा में कमलाबाई को मिला अच्छा इलाज, पेट दर्द से मिली मुक्ति

 कहानी सच्ची हैं

जिला अस्पताल खण्डवा में कमलाबाई को मिला अच्छा इलाज, पेट दर्द से मिली मुक्ति

खण्डवा 15 जुलाई, 2021 - कमला बाई पति मूलचंद उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम बीड़ी जिला हरदा की रहने वाली है। कमलाबाई लगभग 1 वर्ष पहले से पेट में दर्द एवं सूजन से परेशान थी। कमलाबाई ने बताया कि उसने हरदा हॉस्पिटल में दिखाया वहां जांच करवाने पर चिकित्सक द्वारा कहा गया कि आपके पेट में गठान है जिसका उसने 4 महीने तक इलाज करवाया परंतु उसे किसी भी प्रकार से कोई फायदा नहीं हुआ। कमलाबाई पूरी तरह से परेशान हो चुकी थी, तब कमलाबाई के पति और बच्चें जिला अस्पताल खंडवा में इलाज करवाने लाये, यहां पर सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत से मिले उनको पूरी समस्या बताई। डॉ. जुगतावत द्वारा कहा गया कि आपको किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है महिला चिकित्सालय लेडी बटलर में आपका इलाज हो जाएगा। जिला चिकित्सालय खंडवा के लेडी बटलर में लक्ष्मी डुडवे स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं डॉ. दिव्या गंगवानी सीनियर रेसिडेंसी को 9 जुलाई 2021 को दिखाया। जांच के उपरांत भर्ती कर सोनोग्राफी एवं अन्य जांचे की गई। जांच में पाया कि बच्चा दानी में एक से अधिक गठान होने से बच्चा दानी का ऑपरेशन करना पड़ेगा। गत 12 जुलाई को डॉ. लक्ष्मी डुडवे व डॉ. दिव्या गंगवानी की टीम द्वारा कमलाबाई का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। कमलाबाई ने कहा कि आज मेरे ऑपरेशन को 4 दिन हो गए हैं वह पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रही है। यहां पर उसेे आवश्यक दवाइयां खाना एवं अन्य सुविधाएं समय पर एवं गुणवत्ता पूर्ण मिल रही है।

No comments:

Post a Comment