जनसंख्या स्थिरता माह के तहत् जन जागृति रथ का हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
खण्डवा 11 जुलाई, 2021 - विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई 2021 को सीएमएचओ डॉ. डी.एस. चौहान ने जन जागरूकता रथ को सी.एम.एच.ओ. कार्यालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। डॉ. चौहान ने बताया कि 11 जुलाई से 11 अगस्त तक जनसंख्या स्थिरता माह मनाया जायेगा। स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आषा द्वारा योग्य दम्पत्तियों को नसबंदी के लिए प्रेरित कर नसबंदी करवाई जायेगी। इस दौरान जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. एन.के. सेठिया, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनीषा जुनेजा तथा स्टॉफ मौजूद था। यह रथ जिले के ग्रामों में जाकर छोटे परिवार का महत्व बताया जायेगा। साथ ही इसके माध्यम से परिवार को नियोजित के लिए के लिए अस्थायी व स्थायी साधानों के उपयोग की जानकारी दी जोयगी। जिले की शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क नसबंदी षिविर लगाये जा रहे है। नसबंदी कराने वाले पुरूष हितग्राही को रू 3000 और महिला नसबंदी कराने पर हितग्राही को रू. 2000 दिये जाते है। यदि महिला प्रसव के पश्चात् एक सप्ताह के अन्दर नसबंदी कराई जाती है।
महिला जिला चिकित्सालय खंडवा में विष्व जनसंस्था दिवस 11 जुलाई को नर्सिंंग छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता कर सीमित परिवार का संदेष दिया। इस दौरान स्त्री रोग विषेषज्ञ डॉ. लक्ष्मी डुडवे द्वारा उपस्थित महिला एवं उनके परिजनों को सीमित परिवार एवं परिवार कल्याण संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरा डॉ. कृष्णा वास्केल, उपमीडिया अधिकारी श्रीमती लीला माण्डलेकर आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment