AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 12 July 2021

डेंगू प्रतिरोधक माह 1 से 31 जुलाई तक चलाया जायेगा

 डेंगू प्रतिरोधक माह 1 से 31 जुलाई तक चलाया जायेगा 
11 जुलाई को डेंगू जन जागरूकता रथ को प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया

खण्डवा 11 जुलाई, 2021 -  डेंगू प्रतिरोधक जन जागरूकता रथ को सीएमएचओ डॉ. डी.एस. चौहान ने 11 जुलाई को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डी.एच.ओ. डॉ. एन.के. सेठिया, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनीषा जुनेजा तथा स्टॉफ मौजूद था। मच्छरों के काटने से डेंगू व मलेरिया रोग होता है इसके मुख्य लक्षण है तेज बुखार, सिर दर्द, उल्टी, जोडों में दर्द एवं मांसपेशियों में दर्द होता है ऐसे लक्षण दिखने पर तुरन्त सरकारी अस्पताल में खून की जांच निःशुल्क करवायें । 

डेंगू का मच्छर साफ पानी में पैदा होता है व दिन के समय में काटता है। घर के आस-पास पानी के गड्डे न रहे, घर में पानी की टंकियों की नियमिति रूप से साफ सफाई करें एवं उसे ढक कर रखें, कुलर बर्तन आदि को भी साफ करें। पीने के पानी को साफ स्थान पर ढक कर रखें। शरीर के अंगों को भी अधिकाधिक ढक कर रखे इसके लिए पूरे आस्तिन के कपड़े पहने जिससे मच्छरों से बचा जा सके। नीम की पत्तियॉं का धुऑं करने से भी मच्छरो का प्रकोप कम होता है। मच्छरदानी का प्रयोग करें। लार्वा को नष्ट करने के लिए पानी से गड्डों में जला हुआ आईल डाले ताकि लार्वा न पनपने न पाये, इसका प्रचार-प्रसार किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment