AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 7 September 2020

सी.एम. हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण करें

 सी.एम. हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण करें

कलेक्टर श्री द्विवेदी ने अधिकारियों को दिए निर्देश 

खण्डवा 7 सितम्बर, 2020 - सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जायें तथा निराकरण उपरांत संबंधित आवेदक से चर्चा कर उसकी पूर्ण संतुष्टि होने पर ही सी.एम. हेल्पलाइन के पोर्टल से हटाया जाये। यह निर्देश कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, एसडीएम हरसूद डॉ. परीक्षित झाडे, संयुक्त कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

    बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 9 सितम्बर को स्वनिधि संवाद के माध्यम से वर्चअल कार्यक्रम में स्ट्रीट वेंडर्स के साथ चर्चा करेंगे, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जायें। उन्होंने कहा कि बेवकॉस्ट के माध्यम से भी इसका प्रसारण होगा और फेसबुक, ट्विटर जैसे माध्यम से भी इसे दिखाया जायेगा, इसके लिए एलईडी टीवी की भी व्यवस्था भी की जायें। उन्होंने पात्रता पर्ची वितरण के संबंध में भी जिला आपूर्ति अधिकारी से जानकारी ली। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने बैठक में निर्देश दिए कि मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों के बारे में लोगों को प्रेरित किया जायें तथा उसके बाद अगर कोई उल्लंघन करता पाया जाये तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाये। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री सिंघाड़े ने मांधाता विधानसभा उप निर्वाचन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय सीमा में अपना कार्य पूर्ण कर लें। उन्होंने ईव्हीएम व वीवीपैट प्रदर्शन के संबंध में लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा। बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी राजस्व वसूली में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को राजस्व वसूली की 1 प्रतिशत राशि के चैक प्रदान किए। 

No comments:

Post a Comment