AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 7 September 2020

कोरोना संक्रमित कुल 10 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं

 कोरोना संक्रमित कुल 10 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं

खण्डवा 7 सितम्बर, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल की ट्रूनोट मशीन से कुल 3 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है, वे ग्राम कोलाडिट, ग्राम दीवाल एवं अवस्थी चौक खण्डवा के निवासी है। इससे पूर्व रविवार को मेडिकल कॉलेज खण्डवा से प्राप्त जांच रिपोर्ट में 7 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है, वे ग्राम भोजाखेड़ी, सिंघाड़ तलाई खण्डवा, नर्मदापुरम कॉलोनी माता चौक खण्डवा, राम नगर, आनंद नगर, विठ्ठल नगर एवं प्रभुपुरम कॉलोनी खण्डवा के निवासी है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. शर्मा ने बताया कि सोमवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए कुल 229 लोगों के सेम्पल्स लिए गए। जिले में अब तक 20618 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 1048 की पॉजिटिव तथा 18934 की निगेटिव रिपोर्ट आ चुकी है। जिले में अब तक कोरोना के कुल 901 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि गत चौबीस घंटों में कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की मृत्यु हुई है। इस तरह जिले में कोरोना से कुल 25 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 

No comments:

Post a Comment