AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 19 September 2020

स्थानीय निर्वाचन हेतु एफ.एल.सी. 22 सितम्बर को

 स्थानीय निर्वाचन हेतु एफ.एल.सी. 22 सितम्बर को

खण्डवा 19 सितम्बर, 2020 - नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायतों के आगामी आम निर्वाचन 2020 ई.व्ही.एम. की एफ.एल.सी. कार्य के संबंध में दिशा निर्देश जारी किये गये है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि ई.व्ही.एम. के एफ.एल.सी. कार्य के लिए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किए गए है। उन्होंने बताया कि एफ.एल.सी. 22 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से अरविंद कुमार नितिन कुमार हायर सेकेण्डरी स्कूल सिविल लाइन के 8 कक्षों में की जायेगी। उन्होंने कहा कि ई.व्ही.एम. की एफ.एल.सी. संबंधी कार्य का प्रशिक्षण 21 सितम्बर को प्रातः 11 बजे एस.एन. कॉलेज खण्डवा में आयोजित किया गया है। उन्होंने सभी संबंधित प्रशिक्षार्णियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के लिए कहा है।

No comments:

Post a Comment