AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 7 September 2020

जिला स्तरीय क्राइसिस मेनेजमेंट ग्रुप की बैठक सम्पन्न

 जिला स्तरीय क्राइसिस मेनेजमेंट ग्रुप की बैठक सम्पन्न

खण्डवा 7 सितम्बर, 2020 - जिला स्तरीय क्राइसिस मेनेजमेंट गु्रप की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, क्षेत्रीय सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान भी शामिल हुए। बैठक में वन मंत्री डॉ. शाह ने कोरोना संक्रमित मरीजों का परीक्षण, उपचार तथा भोजन नास्ते की व्यवस्थाओं की सराहना की। बैठक में पंधाना विधायक श्री राम दांगोरे, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश परिहार सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

बैठक में मंत्री डॉ. शाह ने कोविड केयर सेंटर में व्यायाम, योगा, भोजन, स्वच्छता आदि के बारे में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने इंदौर,खण्डवा रोड़ की मरम्मत के लिए भी संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए, ताकि आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी न हो। बैठक में सांसद श्री चौहान ने कहा कि संक्रमित मरीजों के घरों के आसपास जो कन्टेन्मेंट क्षेत्र बनाए जाते है, उनका आकार छोटा किया जाये तथा जहां तक हो सके जिस घर में पॉजिटिव मरीज पाए गए है, उस घर को ही कन्टेन्मेंट क्षेत्र बनाया जाये। सांसद श्री चौहान ने बैठक में कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजर, साबुन से हाथ धोने व मास्क लगाने के संबंध में नागरिकों को प्रेरित किया जाये। 

बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने कहा कि गत दिनों में खण्डवा जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, अतः यह जरूरी है कि लोग केवल अत्यावश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान में कोविड केयर सेंटर में 139 मरीज भर्ती है तथा अब तक कुल 1045 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अब तक कुल 881 मरीजों को कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले का रिकवरी रेट 84.31 प्रतिशत है, जबकि मध्यप्रदेश का 75.96 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से उनको दी जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्रतिदिन ली जा रही है। 

No comments:

Post a Comment