AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 15 January 2019

ऋण माफी योजना के हितग्राहियों की लिस्ट बैंकों व पंचायतों में हो रही हैं प्रदर्शित कलेक्टर श्री गढ़पाले ने दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ऋण माफी योजना के हितग्राहियों की लिस्ट बैंकों व पंचायतों में हो रही हैं प्रदर्शित
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

खण्डवा 15 जनवरी, 2019 - मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना के तहत लाभान्वित होने वाले किसानों की सूची प्रदर्शन का कार्य मंगलवार से प्रारंभ हो गया। शासन के निर्देशानुसार किसानों ये सूचियां सभी पंचायत भवनों तथा बैंक शाखाओं के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जा रही है। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने मंगलवार सुबह से ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर इस कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जसवाड़ी, बेड़ियाव व हापला ग्रामों का दौरा किया। सूची चस्पा न होने पर उन्होंने बेड़ियाव व हापला पंचायतों के सचिव के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेड़ियाव के स्वास्थ्य केन्द्र का भी औचक निरीक्षण किया। मंगलवार को कलेक्टर श्री गढ़पाले ने उपसंचालक कृषि कार्यालय का दोपहर में व शाम को दो बार दौरा कर मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना के संबंध में की जारी रही तैयारियों का जायजा लिया तथा वहां के अधिकारी कर्मचारियों को त्वरित गति से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना से संबंधित प्रचार सामग्री गांव गांव तक पहुंचाने के लिए भी कहा ताकि ग्रामीणजनों को इस योजना की जानकारी रहे।

No comments:

Post a Comment