AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 11 January 2019

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने किल्लौद व हरसूद क्षेत्र के ग्रामों का किया दौरा

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने किल्लौद व हरसूद क्षेत्र के ग्रामों का किया दौरा


खण्डवा 11 जनवरी, 2019 - कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने शुक्रवार को किल्लौद विकासखण्ड के दूरस्थ ग्रामों का दौरा कर वहां संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र, ग्राम आरोग्य केन्द्र, निर्मित हो रहे तालाब, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान किल्लौद के ग्राम आरोग्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत बिल्लौद में मनरेगा निर्माण तालाब का भी निरीक्षण। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों का भी निरीक्षण किया। शासकीय माध्यमिक विद्यालय बिल्लौद का भी निरीक्षण किया। बिल्लौद आंगनवाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। किल्लौद, गोरावां के अंतर्गत नवीन पंचायत भवन हेतु जमीन का भी निरीक्षण किया। 
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने ग्राम पंचायत झिंगाधड़ के गोरावा व नादियाखेड़ी में तालाब निर्माण कार्य भी देखा। कलेक्टर श्री गढ़पाले द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के दौरान वहां हो रही पैथोलाॅजी जांच व वार्डो में भर्ती मरीजों से भी चर्चा की और इस दौरान डाॅ. धर्मेन्द्र शर्मा को निर्देश दिए कि अस्पताल में गर्भवती महिला की नियमित जांच हो। इस दौरान किल्लौद में आरोग्य केन्द्र में उपलब्ध दवाईयों व उपकरणों की जानकारी ली और एएनएम को निर्देश दिए कि ग्राम में कोई भी महिला व बच्चे टीकाकरण से वंचित न रहे। सभी के एमसीपी कार्ड भरे हो। हरसूद ब्लाॅक के ग्राम पलानीमाल में मनरेगा अंतर्गत तालाब का भी निरीक्षण किया। उपस्वास्थ्य केन्द्र बोरी सराय के प्रसव केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली। ग्राम पंचायत झांगरिया व नादिया में तालाब निर्माण कार्य को देखा।
किल्लौद में बैठक लेकर हरसूद व किल्लौद विकासखण्ड के निर्माण कार्यो की समीक्षा की
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने हरसूद व किल्लौद जनपद के पंचायत सचिवों, उपयंत्रियों व ग्राम रोजगार सहायको की बैठक लेकर विकासखण्ड में चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने किल्लौद के मांगलिक भवन मंे आयोजित बैठक में सभी उपयंत्रियों व पंचायत सचिवों को निर्देष दिए कि जिले में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों के निर्माणाधीन भवनों का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करा लिया जाये। उन्होंने पंचायत सचिवों व उपयंत्रियों को ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि सभी योजनाओं को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में कहा कि लापरवाही करने वाले रोजगार सहायकों व उपयंत्रियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में हरसूद व किल्लौद विकासखण्ड में संचालित एक-एक निर्माण कार्य की विस्तार से समीक्षा की तथा पंचायत सचिवों व सभी उपयंत्रियों को निर्देष दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संचालित शासकीय निर्माण कार्यो को निर्धारित गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण कराये। 

No comments:

Post a Comment