AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 10 January 2019

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व शिक्षकों को टीकाकरण अभियान के बारे में बताया

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व शिक्षकों को टीकाकरण अभियान के बारे में बताया

खण्डवा 10 जनवरी, 2019 - मीजल्स-रूबेला वैक्सीन का टीका  9 माह से 15 वर्ष के सभी बच्चों को लगाया जायेगा । जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. अनिल तंतवार ने बताया किं जिले के सभी स्कूलों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता जाकर मीजल्स-रूबैला अभियान की जानकारी दी जा रही है और छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई जा रही है। इसी क्रम में जिला परिवार कल्याण अधिकारी डाॅ. एन.के. सेठिया गुरूवार को खण्डवा शहर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को इस विशेष टीकाकरण अभियान के संबंध में प्रशिक्षण देकर उन्हें शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि मिजल्स एक जानलेवा बीमारी है जिसमें ग्रसित होने पर बच्चों को दस्त रोग, निमोनिया, कुपोषण और अंधापन जैसे कई रोगों से ग्रषित हो जाता है एवं बच्चों की मृत्यु तक भी हो जाती है। इसी तरह रूबेला नामक बीमारी मुख्यतः 15 वर्ष तक के बच्चों में सर्वाधिक होती है इस बीमारी से बचने का एक ही उपाय है कि बच्चों को मिजल्स-रूबेला वैक्सीन का टीका लगवाया जावें । यह टीका पूर्ण रूप से निःशुल्क है जो अभियान दौरान सभी सरकारी एवं प्रायवेट स्कूलों और आंगवानी केन्द्रों पर दर्ज बच्चो  को लगाया जावेगा। 
इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा में भी मिजल्स रूबेला अभियान का प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया गया। इस दौरान खण्ड चिकित्सा अधिकारी श्री शैलेन्द्र कटारिया द्वारा शिक्षकों को मिजल्स रूबेला अभियान की विस्तार पूर्वक जानकारी देकर 9 माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को मिजल्स का टीका लगाने के लिए बच्चों के माता पिता को प्रेरित करने के लिए भी कहा है। साथ ही शिक्षक पालक की बैठक लेकर उन्हें जानकारी दी जाये। 

No comments:

Post a Comment