AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 18 January 2019

खालवा क्षेत्र के ग्रामों में सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों की जांच जारी हैं

खालवा क्षेत्र के ग्रामों में सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों की जांच जारी हैं

खण्डवा 18 जनवरी, 2019 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रतन खंडेलवाल ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सकों की 13 टीम व्दारा विकासखंड खालवा में सिकलसेल एनीमिया और मधुमेह व रक्तचाप की जांच कर बच्चों की पहचान की जा रही है। इसी क्रम में 15 जनवरी से 17 जनवरी तक 1780 बच्चों को चिन्हित किया गया। जिसमें सेंधवाल क्षेत्र के ग्राम रायपुर ढाना, कुन्बी, सुहागी, गोगईपुरा, ढाकना, रेहटीया, आवल्या, नागोतार, सुन्दरदेव, झारीखेड़ा और इसी प्रकार गुलाईमाल क्षेत्र के ग्राम बार्काजुन, धामा, दिदम्दा, झिराढाना, बूटी, चाकरा, रालाढना, गुलाईमाल, घिमटीया, दावनिया, फट्टूढाना की शिक्षण संस्थाओं, छात्रावास के बच्चों का परीक्षण कर उनकी जांच की गई।

1 comment:

Unknown said...

Me bhi sikel call animeaa ka marij hu me mere gav me s.c.a. ka kamp lagana chahta hu my n.7049333930

Post a Comment