AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 12 January 2019

जिले के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार

जिले के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार

खण्डवा 12 जनवरी, 2019 - स्वामी विवेकानन्द के जन्म-दिवस “युवा दिवस’’ के उपलक्ष्य में सूर्य-नमस्कार जिले के सभी स्कूल-काॅलेजों, आश्रम-शालाअ¨ं सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किया गया। जिले के सभी स्कूलों में आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में बडी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। खण्डवा मंे जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में आकाशवाणी द्वारा प्रसारित स्वामी विवेकानंद पर केन्द्रित प्रेरणादायी संस्मरण सुनवाए गए तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का युवाओं के नाम संदेश का प्रसारण सुनवाया गया। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले, एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र ने छात्र-छात्राओं के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का षुभारम्भ स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली विद्यार्थियों, षिक्षकों व अधिकारियों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राएं की तत्पष्चात बच्चों को प्राणायम कराया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंशी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री नीलेश रघुवंशी भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment