AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 14 January 2019

मतदाता हेल्पलाइन नम्बर 1950 अब जिला स्तर से संचालित होगा

मतदाता हेल्पलाइन नम्बर 1950 अब जिला स्तर से संचालित होगा

खण्डवा 14 जनवरी, 2019 - मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय भोपाल के निर्देशानुसार मतदाता हेल्पलाइन नम्बर 1950 का संचालन अब जिले स्तर से होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि यह नम्बर 15 जनवरी से क्रियान्वित हो जायेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल बी.एस.एन.एल. के मोबाइल व लेडलाइन नम्बर से ही इस नम्बर पर बात की जा सकेंगी, कुछ दिन बाद सभी कम्पनियों के लेडलाइन व मोबाइल से मतदाता हेल्पलाइन नम्बर पर बात की जा सकती है। श्री नागेन्द्र ने बताया कि पूर्व में 1950 नम्बर पर फोन लगाने पर राज्य स्तरीय कार्यालय में सम्पर्क होता था तथा वहां से शिकायत व समस्या दर्ज होकर जिले स्तर को भेजी जाती थी। जिला स्तर पर इस सुविधा के प्रारंभ हो जाने से मतदाता अब सीधे जिला स्तर पर ही अपनी समस्या बता सकेंगे तथा आवश्यक जानकारी ले सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नागेन्द्र ने बताया कि इस कार्य के लिए सहायक गे्रड-3 श्री करण सिंह ग्रोवर व श्री वासुदेव गायकवाड़ की ड्यूटी लगाई गई है।

No comments:

Post a Comment