जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितग्राहियों ने किया अपने नए घर में प्रवेश
वन मंत्री डॉ. शाह पिपलटोला व कालाआम कला के कार्यक्रमों में हुए शामिल
सांसद श्री चौहान कलेक्ट्रेट से वीडियो कान्फ्रेंस में हुए शामिल
विधायक श्री वर्मा ने ग्राम सहेजला व विधायक श्री दांगोरे ने सुरगांव जोशी में कराया गृह प्रवेश
खण्डवा 12 सितम्बर, 2020 - प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के गृह प्रवेश का कार्यक्रम शनिवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के 3 जिलो धार, सिंगरौली एवं ग्वालियर जिले के 3 हितग्राहियों से चर्चा उपरांत विधिवत् शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के 1.75 लाख हितग्राहियों का प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्सव के रूप में मनाया गया। जिसमें जिला खंडवा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिले की 422 ग्राम पंचायतो में लक्ष्य 7991 के विरूद्ध 6936 आवास पूर्ण हुये है, जो प्रगति का 87 प्रतिशत है। सामूहिक गृह प्रवेश का कार्यक्रम ग्राम पंचायतो में जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के समस्त ग्राम पंचायतो में एलईडी टीवी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी के गृह प्रवेश कार्यक्रम का उदबोधन सुना गया। इसके पश्चात् ग्रामीणो द्वारा सामूहिक रूप से माननीय जन प्रतिनिधियो, अतिथियो, समाज के नाते - रिश्तेदारों और शासकीय पंचायत स्तरीय कर्मचारियों, अधिकारियों की सहभागिता के साथ गृह प्रवेश किया गया।
आज के जिला स्तरीय वर्चुअल गृह प्रवेश कार्यक्रम में एनआईसी विडियों कॉन्फ्रेसिंग कक्ष में क्षेत्रीय सासंद श्री नंदकुमार सिंह चौहान एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री रोशन कुमार सिंह मौजूद थे। इसके अलावा वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने ग्राम पिपलटोला व ग्राम पंचायत कालाआम कला में गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक खंडवा श्री देवेन्द्र वर्मा ग्राम पंचायत सहेजला एवं पंधाना विधायक श्री राम दांगोरे ग्राम पंचायत सुरगांव जोशी जनपद पंचायत छैगांव में गरिमामय उपस्थिति में गृह प्रवेश के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। आज के गृह प्रवेश कार्यक्रम से ग्रामीण अंचल में उत्सव का माहौल रहा। जिसमें ग्रामीणो ने अपने घर के आसपास आर्कषक रंगोली बनाई एवं चित्र बनाकर सजावट की गई। ग्राम सहेजला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री वर्मा ने माध्यमिक शाला भवन का भी लोकार्पण किया।
इसके अलावा वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने शनिवार को खालवा विकासखण्ड के ग्राम पिपलटोला व ग्राम पंचायत कालाआम कला में प्रधानंमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके नए घर में प्रवेश कराया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों एवं उनके परिवारजनों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष, अध्यक्ष , जनपद पंचायत के सीईओ श्री उईके भी मौजूद थे। इस दौरान मंत्री डॉ. शाह ने ग्राम पंचायत कालाआमकलां ग्राम पिपलटोला में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत स्वीकृत बाउण्ड्रीवॉल निर्माण एवं खेल मैदान निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।




No comments:
Post a Comment