9 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई किया गया
खण्डवा 12 सितम्बर, 2020 - कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से संक्रमित मरीजों के निवास के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र के रूप में घोषित कर कन्टेन्मेंट क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए जाते हैं। मरीज के संक्रमण मुक्त होने पर उस कन्टेन्मेंट क्षेत्र को डिनोटिफाई कर दिया जाता है। इसी क्रम में जिले के कुल 9 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई करने के आदेश अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे द्वारा जारी कर दिए गए है। जिन कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई करने के आदेश जारी किए गए है, उनमें संजय नगर, ग्राम दोंदवाड़ा, ग्राम बावडि़या, पंजाब कॉलोनी, गुलमोहर कॉलोनी, ग्राम मूंदी, ग्राम गोडखेड़ा एवं एनव्हीडीए कॉलोनी खण्डवा में बनाए गए कन्टेन्मेंट क्षेत्र शामिल है।
No comments:
Post a Comment