खण्डवा में 37 मि.मी., पंधाना में 9 मि.मी. एवं खालवा में 1 मि.मी. हुई वर्षा
खण्डवा 12 सितम्बर, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 47 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 37 मि.मी., पंधाना में 9 मि.मी. एवं खालवा में 1 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। जबकि हरसूद व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 9.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 1525 मि.मी., हरसूद में 755 मि.मी., पंधाना में 748 मि.मी., पुनासा में 790 व खालवा में 618 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 1 जून से 12 सितम्बर 2019 तक खण्डवा में 1829 मि.मी., हरसूद में 673.4 मि.मी., पंधाना में 759.8 मि.मी., पुनासा में 640 मि.मी., व खालवा में 940 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 12 सितम्बर तक 968.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जबकि इस वर्ष अभी तक जिले में 887.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
No comments:
Post a Comment