आज ट्रूनोट मशीन से 5 रिपोर्ट पॉजिटिव, कल रात में 15 पॉजिटिव आईं
खण्डवा 13 सितम्बर, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि रविवार को जिला अस्पताल की ट्रूनोट मशीन से 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वे पदम नगर, संतोषी माता, वैकुण्ठ नगर, सिंधी कॉलोनी एवं ग्राम टिगरिया निवासी है। इसके अलावा शनिवार रात को मेडिकल कॉलेज खंडवा की कोरोना जांच में कुल 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ शर्मा ने बताया कि जो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें ग्राम देशगांव के 4 मरीज, भोजाखेड़ी के 2 मरीज तथा डपकया पंधाना, पलसूद माल, छाल्पी, मल्हारगढ़, सिहाड़ा मेन रोड, खार, मूंदी, कुमठी, लक्कड बाजार के 1-1 मरीज शामिल हैं।
No comments:
Post a Comment