AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 10 July 2019

खण्डवा नगर में 1 तथा छनेरा नगर में 2 नए मतदान केन्द्र स्थापित

खण्डवा नगर में 1 तथा छनेरा नगर में 2 नए मतदान केन्द्र स्थापित

खण्डवा 10 जुलाई, 2019 - जिले के कुल 5 नगरीय निकायों में कुल 235 से बढ़कर अब 238 मतदान केन्द्र हो गए है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के दौरान जिले में जो 3 नए मतदान केन्द्र स्थापित हुए है, जिनमें से नगर निगम खण्डवा में 1 तथा छनेरा नगर परिषद में 2 नए मतदान केन्द्र शामिल है। नगर निगम खण्डवा में जो नया मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है, वह शासकीय मोतीलाल नेहरू के कक्ष क्रमांक 3 में रहेगा। इसी तरह छनेरा में 2 नए मतदान केन्द्र शासकीय प्राथमिक हरसूद नवीन भराडी के कक्ष क्रमांक 1 तथा शासकीय प्राथमिक बस्ती शाला कक्ष क्रमांक 1 नया हरसूद में स्थापित किए गए है। 

No comments:

Post a Comment