AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 27 July 2019

उत्कृष्ट विद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर पौधरोपण सम्पन्न

उत्कृष्ट विद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर पौधरोपण सम्पन्न

खण्डवा 27 जुलाई, 2019 - श्री रायचन्द्र नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा में शुक्रवार को संस्था की एनसीसी इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य श्री आर.के. सेन द्वारा केडेट्स को राष्ट्रीय एकता एवं संप्रभुता की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य श्री सेन ने बताया कि 46 एमपी एनसीसी बटालियन के सूबेदार श्री हरिन्दर सिंह ने केडेट्स को कारगिल विजय के बारे में जानकारी दी। इस उपलक्ष्य पर संस्था में वृक्षारोपण भी अतिथियों व छात्रों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोशी द्वारा किया गया। 

No comments:

Post a Comment