AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 17 July 2019

उर्वरक विक्रय संबंधी लायसेंस निरस्त

उर्वरक विक्रय संबंधी लायसेंस निरस्त

खण्डवा 17 जुलाई, 2019 - पुनासा विकासखण्ड के ग्राम मोहना में संचालित सांई कृषि सेवा केन्द्र द्वारा उर्वरक का वितरण पीयूएस मशीन के माध्यम से नही किया जा रहा था, जो कि उर्वरक अधिनियम का उल्लंघन है। साथ ही सांई कृषि सेवा केन्द्र मोहना द्वारा कोरोमण्डल इंटरनेशनल लिमिटेड कम्पनी का सिंगल सुपर फास्फेट भी जांच के दौरान अमानक स्तर का पाया गया। अतः उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने सांई कृषि सेवा केन्द्र मोहना का उर्वरक विक्रय के लिए जारी लायसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। 

No comments:

Post a Comment