AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 16 July 2019

खण्डवा नगर निगम को 14वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर मिले 3.14 करोड़ रू.

खण्डवा नगर निगम को 14वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर मिले 3.14 करोड़ रू. 

खण्डवा 16 जुलाई, 2019 -  नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय द्वारा प्रदेश के 378 नगरीय निकायों को 14वें वित्त आयोग की अनुशंसा के अनुसार जनरल बेसिक ग्रांट वित्तीय वर्ष 2019-20 की प्रथम किश्त के रूप में 323 करोड़ 64 लाख 29 हजार रूपये जारी कर दी गई है। यह राशि निकायों की जनगणना-2011 की जनसंख्या के आधार पर 90 प्रतिशत और निकाय के क्षेत्रफल के आधार पर 10 प्रतिशत दर से जारी की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के नगर निगमों को जो राशि जारी की गई है, उसमें खण्डवा को 3 करोड़ 14 लाख 40 हजार, बुरहानपुर को 3 करोड़ 18 लाख 43 हजार, नगरपालिक निगम भोपाल को 30 करोड़ 8 लाख 77 हजार, ग्वालियर को 18 करोड़ 7 लाख 35 हजार, मुरैना को 4 करोड़ 32 लाख 83 हजार, इंदौर को 33 करोड़ 17 लाख 30 हजार रू. ,जबलपुर को 18 करोड़ 63 लाख 51 हजार, छिन्दवाड़ा को 3 करोड़ 25 लाख 14 हजार, कटनी को 3 करोड़ 61 लाख 99 हजार, रीवा को 4 करोड़ 19 लाख 5 हजार, सतना को 4 करोड़ 49 लाख 14 हजार, सिंगरौली को 4 करोड़ 59 लाख 95 हजार, सागर को 5 करोड़ 16 लाख 64 हजार, उज्जैन को 8 करोड़ 7 लाख 36 हजार, देवास को 4 करोड़ 76 लाख 65 हजार और नगरपालिक निगम रतलाम को 4 करोड़ 11 लाख 9 हजार रूपये जारी किये गये हैं। इसके अलावा प्रदेश की 98 नगरपालिकाओं को 94 करोड़ 59 लाख 72 हजार और 264 नगर परिषदों को 76 करोड़ 14 लाख 97 हजार रूपये स्वीकृत किये गये हैं।

No comments:

Post a Comment