AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 21 July 2019

गत 24 घंटों में केवल खालवा में ही बरसा 1 मि.मी. पानी

गत 24 घंटों में केवल खालवा में ही बरसा 1 मि.मी. पानी

खण्डवा 21 जुलाई, 2019 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले की केवल खालवा तहसील में 1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा अन्य किसी वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई है। भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुासर इस वर्ष अब तक जिले में कुल 1445.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें खण्डवा में 491, हरसूद में 195 मि.मी., पंधाना में 265 मि.मी., पुनासा में 250 मि.मी. व खालवा में 244 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 289.1 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 21 जुलाई तक 342.7 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी। 

No comments:

Post a Comment