AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 10 July 2019

दादाजी धाम में श्रद्धालुओं के लिए निर्बाध दर्शन की व्यवस्था की जाये

दादाजी धाम में श्रद्धालुओं के लिए निर्बाध दर्शन की व्यवस्था की जाये

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने गुरू पूर्णिमा पर्व तैयारियों की समीक्षा की

खण्डवा 10 जुलाई, 2019 - आगामी दिनों में मनाये जाने वाले तीन दिवसीय गुरू पूर्णिमा पर्व के दौरान दादाजी धाम परिसर में श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई समस्या न आए यह सुनिश्चित किया जाये। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरू पूर्णिमा पर्व आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दादाजी धूनिवाले ट्रस्ट के प्रतिनिधियों को दिए। उन्होंने कहा कि रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड तथा शहर के प्रमुख स्थानों पर दादाजी परिसर जाने का मार्ग की जानकारी देने वाले साइनेज बोर्ड लगवाने की व्यवस्था की जाये। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने दादाजी धाम परिसर के आसपास अस्थाई मोबाइल टावर लगवाने के संबंध में भी एसडीएम खण्डवा को निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर के आसपास 4 बड़े एलईडी स्क्रीन लगवाने तथा 3 जनरेटर की व्यवस्था के लिए भी मंदिर समिति के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिवदयाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश परिहार, एसडीएम खण्डवा श्री संजीव केशव पाण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। 
  कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने  सभी पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश, टेंट व टायलेट व पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बेरिकेटिंग व रेलिंग की व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने नगर निगम के अधिकारियों को बैठक में निर्देष दिए गए कि त्यौहारों पर शहर में होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए आवारा पषुओं पर भी रोक लगाई जाये। उन्होंने मंदिर परिसर में बनाए जाने वाले नियंत्रण कक्ष मंे विद्युत विभाग, स्वास्थ्य, नगर निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के लिए भी कहा। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि दादाजी धाम के आसपास नालियों व सड़कों की साफ सफाई, स्ट्रीट लाईट सही कराने तथा सड़क मरम्मत का कार्य आगामी 2 दिनों में सम्पन्न कर लिया जाये।
पुलिस अधीक्षक डाॅ. सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि दादाजी धाम परिसर में आरती व सेवा कार्य के दौरान जब सामान्यतः श्रद्धालुओं का गर्भगृह में प्रवेश वर्जित रहता है, तब दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालुओं को रोका न जाये, बल्कि गर्भगृह के बाहर से भी दर्शन कराने की व्यवस्था की जायंे। उन्होंने दादाजी परिसर में ड्यूटी करने वाले स्वयं सेवकों को अग्निशमन यंत्र के संचालन का प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक डाॅ. सिंह ने जूते चप्पल स्टेंड पर कुल 50 टेबलो पर 4-4 कार्यकर्ताओं को तैनात करने के लिए भी कहा। उन्होंने दादाजी धाम परिसर के अंदर एवं बाहर दोनों तरफ पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए भी कहा। 

No comments:

Post a Comment