AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 10 July 2019

मतदाता सूची के पुनरीक्षण संबंधी स्टेंडिग कमेटी की बैठक सम्पन्न

मतदाता सूची के पुनरीक्षण संबंधी स्टेंडिग कमेटी की बैठक सम्पन्न

खण्डवा 10 जुलाई, 2019 - नगरीय निकायों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के संबंध में स्टेंडिग कमेटी की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेक्षक श्री ए.एन. तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रेक्षक श्री तिवारी ने निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य सम्पन्न कर लिया जायेगा।  बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाडे, एसडीएम श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। 
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि खण्डवा नगर निगम में कुल 50 वार्ड है। आगामी जनवरी 2020 में खण्डवा नगर निगम के अलावा नगर परिषद पंधाना व मूंदी में भी निर्वाचन सम्पन्न होंगे। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए जिले में कुल 110 वार्डो में 122 दावा आपत्ति केन्द्र स्थापित किए गए है। इसमें खण्डवा में 50, पंधाना में 22, मूंदी में 15, छनेरा में 20 व ओंकारेश्वर में 15 दावा आपत्ति केन्द्र स्थापित किए गए है। द्वितीय चरण के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन की कार्यवाही 30 सितम्बर तक पूर्ण की जाना है। बैठक में बताया गया कि जिले के कुल 5 नगरीय निकायों में कुल 235 से बढ़कर अब 238 मतदान केन्द्र हो गए है। जिनमें खण्डवा शहर में 171, पंधाना नगर व मंूदी नगर में 15-15, ओंकारेश्वर में 16 तथा छनेरा में 21 मतदान केन्द्र शामिल है।

No comments:

Post a Comment