AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 15 January 2014

रोजगार सृजन कार्यक्रम पर आयोजित जागरूकता शिविर सम्पन्न

रोजगार सृजन कार्यक्रम पर आयोजित जागरूकता शिविर सम्पन्न

खंडवा (15 जनवरी, 2014) - सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा खादी और ग्रामोद्योग आयोग, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं बैंकों के सहयोग से संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पर आयोजित जागरूकता शिविर बुधवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गाँधी जी एवं माँ सरस्वती के फोटो पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था खंडवा में रखा गया था।
        जिला समन्वयक अधिकारी खादी ग्रामोद्योग आयोग भोपाल प्रेमचंद साहू ने कार्यक्रम में योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि इस योजना के तहत् 25 लाख तक का ऋण बैंकों के माध्यम से दिया जाता है। हितग्राही को स्वयं का अंशदान 5 से 10 प्रतिशत् तक लगाना होता है। जिसमें 15 से 25 प्रतिशत् तक अनुदान अर्थात् मार्जिन मनी का भी प्रावधान है। इस योजना के तहत् ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में उद्योग स्थापित किया जा सकता है।
        बैंक आॅफ महाराष्ट्र के शाखा प्रबंधक गोविन्द शर्मा ने योजना की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने आह्वान किया कियोजना में अधिक से अधिक संख्या में लोग जुड़कर स्वयं का रोजगार स्थापित कर लाभ लें। उन्होंने कहा कि गंभीरतापूर्वक विचार करने के पश्चात् निश्चित उद्देश्य के साथ स्वरोजगार स्थापित करना चाहिए। वहीं आई.टी.आई. प्राचार्य हितैषी सुरागे ने प्रशिक्षण में उपस्थितों को स्वयं का रोजगार स्थापित कर नौकर नहीं मालिक बनने की प्रेरणा दी।
        कार्यक्रम में लोकेश पटेल फिल्ड आॅफिसर, बैंक आॅफ महाराष्ट्र, प्रमोद श्रीवास्तव जिला समन्वयक सेडमैप, राजेन्द्र दशोरे खादी तथा ग्रामोद्योग, एम.पी.स्वामी तकनिकी अधीक्षक आई.टी.आई. भी उपस्थित थे। जिला समन्वयक अधिकारी खादी ग्रामोद्योग आयोग भोपाल श्री साहू ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सहभागियों का आभार माना। 

क्रमांक: 80/2014/80/वर्मा

No comments:

Post a Comment