AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 17 January 2014

तकनीकी संस्थाओं के प्राचार्यों को दी जायेगी विजन विकास की ट्रेनिंग तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुप्ता ने ली क्रिस्प के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी

तकनीकी संस्थाओं के प्राचार्यों को दी जायेगी विजन विकास की ट्रेनिंग

तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुप्ता ने ली क्रिस्प के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी

खंडवा (18 जनवरी, 2014) - तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने शुक्रवार को क्रिस्प में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक और आई.टी.आई. के प्राचार्यों के विजन विकास के लिये क्रिस्प में तीन दिन का प्रशिक्षण दिलवायें। फरवरी माह में ही दो बेच में पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्यों को प्रशिक्षण दिलवाया जाये।
                             श्री गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण के लिये बेहतर माड्यूल बनायें। उन्होंने क्रिस्प में प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से भी चर्चा की। श्री गुप्ता ने कहा कि इनके प्लेसमेंट की भी व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद स्व-रोजगार स्थापित करने वाले प्रशिक्षकों को तकनीकी मार्गदर्शन भी दिलवायें। श्री गुप्ता ने मल्टीमीडिया, कार मेकाट्रॉनिक्स, आई.टी. आदि कक्ष में जाकर वहाँ चल रहे प्रशिक्षण को भी देखा।
                        क्रिस्प द्वारा अनुसूचित-जाति एवं अनुसूचित-जनजाति के युवक-युवतियों को गारमेंट मेकिंग, फर्नीचर डिजायनिंग, कार मेकाट्रानिक्स, मशीन टूल आपरेशन और कम्प्यूटर अकाउंटिंग का निरूशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
                         क्रिस्प के सी.ई.ओ. श्री मुकेश शर्मा ने जानकारी दी कि एस.जी.एस.वाई. स्पेशल प्रोजेक्ट में अभी तक 2614 युवा को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनमें से 2074 युवा रोजगार भी प्राप्त कर चुके हैं। श्री शर्मा ने अन्य कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।  इस मौके पर संचालक तकनीकी शिक्षा श्री अरुण नाहर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
           क्रमांक: 96/2014/96/वर्मा

No comments:

Post a Comment