आँगनवाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद के लिये आवेदन आमंत्रित
अंतिम तिथि 22 जनवरी निर्धारित
खंडवा (17 जनवरी, 2014) - एकीकृत बाल विकास परियोजना खंडव शहरी के हजरत खानशाहवली वार्ड क्रमांक 36 में गुलशन नगर केन्द्र क्रमांक 149 में आँगनवाड़ी कार्यकर्ता के एक पद पर नियुक्ति की जानी है। जिसके लिये संबंधित वार्ड के स्थायी निवासरत् पात्र महिला अभ्यर्थियों से 22 जनवरी को शाम 5ः30 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इच्छुक महिलाएँ आवेदन निर्धारित तिथि तक एकीकृत बाल विकास परियोजना खंडव शहरी में प्रस्तुत कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
शैक्षणिक योग्यता :- आँगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिये न्यूनतम 12वीं अथवा 11वीं बोर्ड कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उच्च योग्यता स्नातक एवं स्नातकोत्तर को अतिरिक्त अंकों की पात्रता होगी।
मानदेय :- कार्यकर्ता को 4000 रूपये प्रतिमाह मानदेय देय होगा।
अनुभव :- पूर्व में रह चुकी आँगनवाड़ कार्यकर्ता, सहायिका, शिशु शिक्षा केन्द्रों, बालवाडि़यों में कार्य कर चुकी महिलाएँ जिन्हें शिकायत के आधार पर ना हटाया गया हो का कम से कम 2 वर्ष का अनुभव अधिकतम 5 वर्ष का अनुभव को अतिरिक्त अंक की पात्रता होगी।
जाति:-अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को सक्षम प्रमाण पत्र होने पर अतिरिक्त अंक की पात्रता होगी।
आवेदिका स्वयं सरकारी कर्मचारी, अधिकारी अथवा नगरीय निकाय संस्थाओं की निर्वाचित अथवा मनोनित सदस्य नहीं होना चाहिए तथा चयन प्रक्रिया से सीधा संबंध रखने वालों के सगे संबंधी माता, पिता, भाई, बहन, पत्नी, पुत्र, पुत्री बहू आदि नहीं होना चाहिए। साथ ही आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले दस्तावेज राजपत्रित अधिकारी से अभिप्रमाणित होना चाहिए। अधिक जानकारीे कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना खंडवा शहरी से प्राप्त की जा सकती है।

क्रमांकः 90/2014/90/वर्मा
No comments:
Post a Comment