AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 17 January 2014

वनों, राष्ट्रीय उद्यानों व अभ्यारण्यों में वन्य प्राणियों की गणना 20 से 27 जनवरी तक सम्पन्न होगा गणना कार्य इच्छुक अशासकीय संगठन एवं व्यक्ति गणना कार्य में बनें सहभागी

वनों, राष्ट्रीय उद्यानों व अभ्यारण्यों में वन्य प्राणियों की गणना

20 से 27 जनवरी तक सम्पन्न होगा गणना कार्य

इच्छुक अशासकीय संगठन एवं व्यक्ति गणना कार्य में बनें सहभागी

खंडवा (18 जनवरी, 2014) - वनसंरक्षक सामान्य वनमंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जनवरी से 27 जनवरी, 2014 के बीच पूरे मध्यप्रदेश के वनों, राष्ट्रीय उद्यानों व अभ्यारण्यों में वन्य प्राणियों की गणना होगी। वन्य प्राणी गणना में पाददर्शिता व समाज की सहभागिता के लिये अनुभवती एवं इच्छुक व्यक्तियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा इस गणना कार्य में स्थानीय अशासकीय संगठनों को जुड़ने की व्यवस्था की गई है। इस वन्य प्राणी गणना के दौरान प्रदेश के अन्य वन मण्डलों की भाँति खंडवा वन वृत्त के खंडवा वन मण्डल में 20 जनवरी से 27 जनवरी, 2014 के बीच खाद्य, तेन्दुआ, अन्य मांसाहारी एवं शाकाहारी वन्य प्राणियों की गणना का कार्य सम्पन्न होगा। इस कार्य में भाग लेने के इच्छुक अशासकीय संगठन एवं व्यक्ति जो स्वयं के व्यय पर इस वन्य प्राणी गणना में भाग लेना चाहते हैं, वे वन मण्डलाधिकारी सामान्य खंडवा से सम्पर्क कर वन्य प्राणी गणना में अपना सहयोग दे सकते हैं1
क्रमांक: 93/2014/93/वर्मा

No comments:

Post a Comment