AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 17 January 2014

कमिश्नर संजय दुबे ने नगर निगम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण दो माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान ना होने पर जताई नाराजगी तत्काल भुगतान के दिये निर्देश बिल्डिंग निर्माण की स्वीकृति देने के लिये समय-सीमा करें निर्धारित सात दिनों के भीतर जन्म-मृत्यू प्रमाण पत्र हो वितरित

कमिश्नर संजय दुबे ने नगर निगम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

दो माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान ना होने पर जताई नाराजगी

तत्काल भुगतान के दिये निर्देश

बिल्डिंग निर्माण की स्वीकृति देने के लिये समय-सीमा करें निर्धारित

सात दिनों के भीतर जन्म-मृत्यू प्रमाण पत्र हो वितरित




खंडवा (17 जनवरी, 2014) - आॅडिट के नाम पर अपने कार्य को लंबित ना रखें। आज ही तत्काल लंबित सामाजिक सुरक्षा पेंशन के प्रकरणों का निराकरण करते हुए दो माह की पेंशन का भुगतान करें। यह निर्देश शुक्रवार को शहर की स्थिति का जायजा लेने के बाद औचक रूप से नगर निगम पहुँचे इंदौर संभाग के संभागायुक्त संजय दुबे ने नगर निगम आयुक्त को दिये। श्री दुबे ने आदेश देते हुए कहा कि पेंशनों का भुगतान प्रत्येक माह किया जाये। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
                               साथ ही उन्होंने अपने औचक निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण स्वीकृति, पेंशन प्रकरण, इंदिरा गाँधी वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना और मुख्यमंत्री पेजयल योजना समेत कार्यालय द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के प्रकरणों की गहनता से समीक्षा की। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।  इस दौरान कलेक्टर नीरज दुबे भी मौजूद थे।
बिल्डिंग निर्माण स्वीकृति के लिये समय-सीमा करें निर्धारित :- नगर निगम कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री दुबे ने कार्यालय में भवन निर्माण की स्वीकृति के लिये अपनाई जाने वाली विधि की जानकारी ली। साथ ही कुछ प्रकरण मंगाकर उनका सूक्ष्मता से निरीक्षण भी किया। जिस पर संभागायुक्त संजय दुबे ने  नगर निगम आयुक्त को स्वयं सर्कुलर जारी कर सुविधा अनुसार कम से कम समय की अवधि इस कार्य के लिये निर्धारित करने के निर्देश दिये।
सात दिनों के भीतर जन्म-मृत्यू प्रमाण पत्र हो वितरित :- निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री दुबे ने जन्म-मृत्यू प्रमाण-पत्र के प्रकरणों का भी अवलोकन किया। जिस पर उन्होंने व्यवस्थित तरीके से इनके लिये प्राप्त होने वाले फार्मों का पंजीयन रजिस्टर में करने और आवेदन की तिथि उसमें दर्ज करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि हर स्थिति में 7 दिवसों के भीतर जन्म-मृत्यू प्रमाण-पत्र तैयार कर वितरित किये जाये। 
टीप:- फोटो क्रमांक 1701141, 1701142, 1701143 मेल की गई हैं।  
                                                                                                                           क्रमांकः 91/2014/91/वर्मा

No comments:

Post a Comment