सम्पूर्ण प्रदेश में 20 से 27 जनवरी तक होगी वन्य प्राणियों की गणना
वन्य प्राणी गणना 2014 में अशासकीय संगठनों भी दे सकते हैं भागीदारी
खंडवा (14 जनवरी, 2014) - कार्यालय मुख्य वन संरक्षक खंडवा वृत्त खंडवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 से 27 जनवरी, 2014 के बीच पूरे मध्यप्रदेश के वनों, राष्ट्रीय उद्यानों व अभयारण्यों में वन्य प्राणियों की गणना की जायेगी। वन्य प्राणी गणना में पारदर्शिता व समाज की सहभागिता के लिये अनुभवी एवं इच्छुक व्यक्तियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा इस गणना कार्य में स्थानीय अशासकीय संगठनों को जुड़ने की व्यवस्था की गई है। इस वन्य प्राणी गणना के दौरान प्रदेश के अन्य वन मण्डलों की भाँति खंडवा वन वृत्त के खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वाह, बड़वानी, संेधवा वन मण्डलों में 20 जनवरी से 27 जनवरी, 2014 के बीच बाद्य, तेन्दुआ, अन्य मांसाहारी एवं शाकाहारी वन्य प्राणियों की गणना का कार्य सम्पन्न होगा। इस कार्य में भाग लेने के इच्छुक आशासकीय संगठन, व्यक्ति जो स्वयं के व्यय पर इस वन्य प्राणी गणना में भाग लेना चाहते हैं वे अपने क्षेत्र के वन मण्डलाधिकारी से सम्पर्क कर वन्य प्राणी गणना में अपना सहयोग दे सकते हैं।
क्रमांक: 74/2014/74/वर्मा
No comments:
Post a Comment