झील महोत्सव फोटो प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित
भोपाल में 14 से 16 फरवरी तक होगा झील महोत्सव
खंडवा (14 जनवरी, 2014) भोपाल में 14 से 16 फरवरी तक झील महोत्सव के दौरान लगायी जाने वाली फोटो प्रदर्शनी के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। प्रदर्शनी के संबंध में कल भोपाल में कृषि उत्पादन आयुक्त एम.एम. उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक हुई । बैठक में अपर प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश माध्यम सुरेश तिवारी एवं प्रसिद्ध फोटोग्राफर मौजूद थे।
बैठक में तय किया गया कि भोपाल में फोटोग्राफी से जुड़े इच्छुक व्यक्तियों की एक सोसायटी गठित की जाए। सोसायटी गठन की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश माध्यम के उप महाप्रबंधक (ग्राफिक्स) हेमंत वायंगणकर को सौंपी गई है। बैठक में यह भी तय हुआ कि झील महोत्सव एवं फोटो प्रतियोगिता के पोस्टर पर्यटन स्थल, विभिन्न होटल एवं सार्वजनिक स्थल पर प्रदर्शित किए जायें। इसकी जानकारी प्रदेश के विभिन्न कालेज में भी भेजी जायेगी। झील महोत्सव प्रतियोगिता के प्रविष्टि फार्म मध्यप्रदेश माध्यम की वेबसाइट http://www.mpmadhyam.in/ एवं जनसंपर्क की वेबसाइट http://www.mpinfo.org/ पर भी अपलोड की जायेगी।

क्रमांक: 75/2014/75/वर्मा
No comments:
Post a Comment