विधायक स्वेच्छानुदान निधि से हितग्राहियों को आर्थिक सहायता वितरित
खण्डवा 13 जुलाई, 2021 - विधायक स्वेच्छानुदान निधि वर्ष 2021-22 के लिए विधानसभा क्षेत्र हरसूद के विधायक श्री कुंवर विजय शाह की अनुशंसा पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरसूद द्वारा हरसूद विकासखण्ड के ग्राम सातरी निवासी श्री कचोरीलाल पिता मंगल एवं मुलिया बाई पति कचोरीलाल को इलाज हेतु 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इसके अलावा खालवा विकासखण्ड के ग्राम सांवलीखेड़ा निवासी पुष्पाबाई पति रूपेश चेतमल को इलाज हेतु, सपना चेतमल को इलाज हेतु, ग्राम आशापुर निवासी क्षमाबाई पति शिवकुमार को शिक्षा हेतु 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसी तरह ग्राम खालवा निवासी शिवकुमार पिता श्यामलाल को 5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
इसके अलावा खण्डवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा की अनुशंसा पर आयुक्त नगर पालिका निगम खण्डवा द्वारा पेयजल संकट के त्वरित निवारण के लिए नलकूप पर मोटर पम्प स्थापना कार्य नगरवासियों के सार्वजनिक उपयोग के लिए सुभाष नगर नगरीय क्षेत्र खण्डवा को 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसी तरह मांधाता विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री नारायण पटेल की अनुशंसा पर कार्यपालन यंत्री म.प्र. विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड पुनासा द्वारा ग्राम पंचायत फिफरीमाल में एल.टी. विद्युत लाइन विस्तार कार्य में कोयला भट्टा क्षेत्र के निवासियों के सार्वजनिक उपयोग हेतु 3,94,327 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा कार्यपालन यंत्री म.प्र. विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड पुनासा द्वारा ग्राम नरलाय में 11 के.व्ही.ए. एवं एल.टी. विद्युत लाइन विस्तार कार्य किसानों के सार्वजनिक उपयोग के लिए 3,94,010 रूपये की सहायता प्रदान की गई।
No comments:
Post a Comment