AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 14 July 2021

जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

 जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

खण्डवा 14 जुलाई, 2021 - जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक सोमवार को कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री राजेश जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश परिहार, अनुविभागीय अधिकारी समस्त, तहसीलदार समस्त, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री वी.पी.एस. राठौर, सहायक संचालक आई.सी.पी.एस. श्री एच.एस. अरोरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान, उपसंचालक सामाजिक न्याय, अध्यक्ष, सदस्य बाल कल्याण समिति समस्त, जी.आर.पी. के पदाधिकारी, एसजेपीयू के पदाधिकारी, ममता यूनिसेफ से श्री यशवंत श्रीवास्तव, डिस्ट्रिक्ट चाईल्ड लाइन के समन्वयक एवं टीम मेंबर, रेल्वे चाइल्ड लाइन के समन्वयक एवं टीम मेंबर, प्रशासक वन स्टाप सेंटर, शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के अधीक्षक आई.सी.पी.एस. के कर्मचारी शामिल रहे।

बैठक में सर्वप्रथम जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा बाल संरक्षण के सम्बन्ध में बनाई गई पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम- 2015 के तहत संचालित बाल देखरेख संस्थाओं, बाल संरक्षण की योजनाओं की प्रगति एवं गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया गया, जिसमें अध्यक्ष द्वारा जिले में संचालित बाल देखरेख संस्थाओं की समीक्षा की गई तथा फॉस्टर केयर, स्पॉन्सरशिप योजना अंतर्गत हितग्राहियों का प्रतिमाह नियमित फॉलोअप डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड लाइन एवं रेल्वे चाइल्ड लाइन से कराए, फॉलोअप रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित प्रस्तुत करने, शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह के परिसर में समतलीकरण, बाउंड्रीवॉल एवं बगीचा निर्माण हेतु नगर निगम, उद्यानिकी एवं आर.ई.एस. से प्रस्ताव प्राप्त करने, बस स्टैंड एवं रेल्वे स्टेशन के आस पास सार्वजनिक स्थानों पर माता पिता द्वारा बालकों से भिक्षावृत्ति करवाई जा रही है जिसके रोकथाम हेतु रेल्वे चाईल्ड लाइन को आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही जन जागरूकता के लिए कार्यक्रम करने हेतु अध्यक्ष द्वारा को निर्देशित किया गया।

No comments:

Post a Comment