AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 8 September 2020

वन मंत्री डॉ. शाह ने नहारमाल व आमा खुजरी ग्राम का दौरा किया

 वन मंत्री डॉ. शाह ने नहारमाल व आमा खुजरी ग्राम का दौरा किया 




खण्डवा 8 सितम्बर, 2020 - प्रदेश के वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने मंगलवार को ग्राम नहारमाल और ग्राम आमा खुजरी का दौरा किया। इस दौरान मंत्री डॉ. शाह ने ग्राम नहारमाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि वनों की रक्षा करना हमारा कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि जो दलाल लोग वन कटवाकर अतिक्रमण करवा रहे है उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि विगत 2005 या इससे पूर्व से निवास कर रहे उन्हें रिकार्ड देखकर पट्टे वितरण की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि गुड़ी वन क्षेत्र बहुत बड़ा क्षेत्र है मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से अनुमति लेकर एक वन चौकी खुलवाई जायेगी, जिससे कोई वन काटने की हिम्मत न कर सके। इस दौरान मंत्री डॉ. शाह ने ग्राम आमाखुजरी में हुए अवैध वन कटाई एवं अतिक्रमण स्थल को देखा एवं गांव वालों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायें तथा 2005 के पूर्व वाले अतिक्रमणकारियों को आगामी 15 दिनों में पट्टा वितरित किया जाये। इस दौरान पंधाना विधायक श्री राम दांगोरे, कलेक्टर खण्डवा श्री अनय द्विवेदी, कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री विवेक सिंह, पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढा, सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 

मंत्री डॉ. शाह ने ग्राम नहारमाल में बताया कि जिन लोगों को 1 रूपये किलो गेहूं तथा अन्य खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है उसका सर्वे कर पंधाना विधायक द्वारा पात्र लोगों को पर्ची वितरित की जायेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम नावरा से गुड़ी तक का रोड जिस भी हालत में है उसका सर्वे कर मरम्मत की जायेगी। इस दौरान पंधाना विधायक श्री राम दांगोरे ने संबोधित करते हुए कहा कि आपको जो लोग परेशान कर रहे है, उन्हें अभी समझाइश दे रहे है, अगर वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। 

No comments:

Post a Comment