प्रधानमंत्री श्री मोदी पी.एम. आवास योजना के हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराएंगे
12 सितम्बर को वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से आयोजित होगा कार्यक्रम
खण्डवा 11 सितम्बर, 2020 - प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के गृह प्रवेश कार्यक्रम आगामी 12 सितम्बर को प्रातः 11 बजे माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार, नई दिल्ली की गरिमामय उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा उपरांत गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। साथ ही प्रदेश के 68000 प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को चतुर्थ किश्त की राशि डीबीटी के माध्यम से सिंगल क्लिक द्वारा 102 करोड़ रूपये भी जारी किये गये एवं सुझाव मांगे ताकि गृह प्रवेश का कार्यक्रम व्यापक व हर्षोल्लास के साथ उत्सव के रूप में ग्रामीण अंचल में मनाया जा सकें।
प्रस्तावित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत भवनों में प्रधानमंत्री आावास योजनाओं के कम से कम 100 हितग्राही, स्वच्छताग्राहियों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति के लिए निर्देशित किया गया। वीडियो कान्फ्रेंस में जिले से 6 हितग्राहियों जिनमें जनपद पंचायत खण्डवा की ग्राम पंचायत जावर, सिहाड़ा, रूधी एवं सहेजला के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही उपस्थित थे, जिन्होंने रिकार्ड 60 दिवस के भीतर प्रधानमंत्री आवास का कार्य उत्साहपूर्वक कोविड-19 के दौरान पूर्ण किया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत सहेजला के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्री पूनमचंद को जिले में सबसे कम अवधि में प्रथम आवास पूर्ण करने पर बधाई दी।
नागरिकों से अपील की गई है कि इस संबंध में वेबसाइट https://pmevents.ncog.gov.in पर जाएं और अपने मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करें। इसके लिए जिला और पिन कोड नम्बर एवं आपके मोबाइल नंबर, नाम, ईमेल, स्थान की आवश्यकता होगी। पंजीकरण पर आपको पंजीकरण की पुष्टि के लिए एसएमएस और ईमेल मिलेगा।
No comments:
Post a Comment